एपीजे इंटरनैशनल स्कूल में जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन .
शुक्रवार को विद्यालय के प्रांगण में श्री कृष्ण लीला का आयोजन किया गया जिसमें सभी विद्यार्थियों ने कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का मंचन कर लोगों का मन मोह लिया | नन्हें – मुन्ने कृष्ण एवं राधा की पोशाक में सुसज्जित थे | उन्हें देखकर ऐसा प्रतीत होता था कि सम्पूर्ण ब्रम्हांड इसी एपीजे के प्रांगण में उतर आया हो |
कृष्ण और राधा की वेशभूषा में उन्होंने एक तरफ उनके प्रेम प्रसंग को दर्शाया तो दूसरी तरफ नटखट बाल गोपाल का अपने ग्वालों के साथ माखन से भरी हुई मटकी को फोड़ना बड़ा ही मन मोहक वर्णन किया | उन्होंने श्री कृष्ण जन्मोत्सव से लेकर , यशोदा मैया को सताना , गोपियों द्वारा माँ यशोदा को उलाहना देना , माखन चुराना , राधा के साथ प्रेम -प्रसंग इत्यादि का मंचन बड़े ही शोभनीय रूप से किया | अंत में विद्यालय का सम्पूर्ण प्रांगण ‘हाथी घोडा पालकी , जय कन्हैया लाल की ‘ के नारों से गूँज उठा |
इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती यशिका भारद्वाज ने सभी छात्रों का उत्साह वर्धन किया तथा उन्हें शाबाशी दी और कृष्ण जन्माष्टमी की ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी
Comments are closed.