दिल्ली सरकार केजरीवाल ने घोषणा की…रविवार को चलेंगी सम-विषम दोनों नंबर वाली कारें
photo-story-jitender pal
राजधानी में हर रविवार को सम और विषम दोनों नंबरप्लेट की कारें चलेंगी। इसके साथ ही सरकार ने बताया कि दिल्ली पुलिस पर शहर में वायु प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए नई योजना के कार्यान्वयन की ‘जिम्मेदारी’ है
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) से यात्रियों की भारी भीड़ के समायोजन के लिए अपने कामकाज के घंटे बढ़ाने के लिए कहा जाएगा। इसके अलावा, दिल्ली सरकार की स्टीरिंग कमिटी मंगलवार को मुख्यमंत्री केजरीवाल को सम-विषम के फॉर्मूले पर एक प्रजेंटेशन देने वाली है। सूत्रों के मुताबिक, मामले में सरकार के पास कई सुझाव हैं लेकिन आखिरी निर्णय मंगलवार की बैठक के बाद ही लिया जाएगा। मुख्यमंत्री केजरीवाल की योजना के अनुरूप विषम संख्या के नंबर प्लेट वाली कारों को सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलने की मंजूरी दी जाएगी, जबकि सम संख्या वाली कारों को मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलने की मंजूरी होगी।
राष्ट्रीय राजधानी में सड़कों पर पीसीआर वाहन, दमकल वाहन और एंबुलेंस जैसे आपात वाहनों को हर दिन चलने की मंजूरी होगी। जैन ने कहा, ‘हम सम, विषम दोनों संख्या के नंबर प्लेट वाले वाहनों को रविवार को चलने की मंजूरी देंगे, क्योंकि उस दिन राजधानी की सड़कों पर ज्यादा यातायात नहीं होता। हमारे पास सम, विषम योजना के कार्यान्वयन की दिशा में रणनीति बनाने के लिए पर्याप्त समय है। उन्होंने दिल्ली पुलिस को योजना लाने से पहले सूचित न करने के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘पुलिस सरकार का हिस्सा है और वे (पुलिस) सरकार नहीं है. सरकार द्वारा बनाए गए कानून के कार्यान्वयन की जिम्मेदारी उनकी (दिल्ली पुलिस) है।
Comments are closed.