Arvind Kejriwal accusing of Corruption: Ajay Makan release sting Video Of Delhi Govt. Minister.

Galgotias Ad

Video 1 [youtube https://www.youtube.com/watch?v=FFY3Yujj-Jk&w=420&h=315]

Video 2 [youtube https://www.youtube.com/watch?v=r_NMwjTE2Ok&w=420&h=315]

Video 3 [youtube https://www.youtube.com/watch?v=wl5UShipfMo&w=420&h=315]

नई दिल्ली।। दिल्ली सरकार में बढ़ रहे भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर अजय माकन ने केजरीवाल पर बड़ा हमला करते हुए भ्रष्टाचार पर कई खुलासे किए हैं। एक स्टिंग वीडियो जारी करके अजय माकन ने केजरीवाल सरकार के नेता की पोल खोली।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने खाद्य एवं पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए दावा किया कि उनके पास एक ऑडियो क्लिप है जिसमें एरिया जेई हम्माद और मंत्री इमरान के भाई की बातचीत है।माकन ने मंत्री इमरान हुसैन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए एक स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो भी जारी किया । इस वीडियो के आधार पर कांग्रेस ने दिल्ली सरकार के मंत्री इमरान हुसैन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। इमरान हुसैन केजरीवाल सरकार में खाद्य एवं पर्यावरण मंत्री के पद पर हैं। जिसे लेकर दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने केजरीवाल सरकार पर हमला करते हुए कहा कि केजरीवाल के कई मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि अब आप की इमानदारी का मफलर उतर जाएगा।

 

Comments are closed.