Arvind Kejriwal wins war of words – aap and Arvind 2 sides of same coin and Arvind is head
आम आदमी पार्टी के थिंक टैंक समझे जाने वाले योगेंद्र यादव और फाउंडर मेंबर प्रशांत भूषण को ‘बगावत’ की सजा देते हुए उनकी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी (पीएसी) से छुट्टी कर दी गईहै। दिल्ली में आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में दोनों को पीएसी से हटाने पर अंतिम मुहरलगाई गई। इसके साथ ही कार्यकारिणी ने अरविंद केजरीवाल का संयोजक पद से दिया इस्तीफा नामंजूर कर दिया।आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता कुमार विश्वास ने बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए बताया, ‘राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के मिशन विस्तार पर चर्चा हुई। इसके साथ ही पार्टी के दो वरिष्ठ साथियों को पीएसी से हटाने और भविष्य मेंनई जिम्मेदारी देने का फैसला किया गया। इसके साथ ही कार्यकारिणी ने केजरीवाल का संजोयक पद से दिया इस्तीफा भी नामंजूर कर दिया।’
Comments are closed.