चुनाव आयोग 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान करेगा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (08/01/22): देश में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव आयोग से चुनाव को टालने कि लगातार मांग होती रही है। लेकिन इस बीच आज चुनाव आयोग 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान करेगा। आपको बतादें कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा और पंजाब में चुनाव होने हैं। राजनितिक पार्टियों कि लगातार रैली भी अलग अलग राज्यों में जारी है।

चुनाव आयोग कि टीम पहले हीं होने वाले राज्यों का दौरा कर चुकी है। उम्मीद जताई जा रही थी कि चुनाव आयोग जल्द तारीखों का ऐलान करने वाली है इस बीच चुनाव आयोग बहुतआज दोपहर 3.30 बजे तारीखों का ऐलान करने जा रहा है। चुनाव आयोग ने पिछले दिनों सभी चुनावी राज्यों की समीक्षा बैठक करने के बाद तारीख करीब-करीब फाइनल कर ली है। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चुनाव किसी भी समय पांचों राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कभी भी कर सकता है.l।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में 8 चरणों में मतदान कराए जा सकते हैं जबकि पंजाब में 3 चरणों में वोटिंग कराई जा सकती है। इसके अलावा चुनाव आयोग मणिपुर में दो चरणों के अलावा गोवा और उत्तराखंड में एक-एक चरण में मतदान कराने का ऐलान कर सकता है।

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव ऐसे समय में हो रहे हैं जब देश में कोरोना की तीसरी लहर का खतरा बना हुआ है और पिछले कुछ दिनों से 1 लाख से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। मुंबई-दिल्ली जैसे शहर कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट से पहले ही बेहाल हो चुके हैं। अब बाकी शहरों पर भी इसका खतरा मंडरा रहा है। कोरोना और उसके नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की वजह से देशभर में हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं।

कयास लगाया जा रहा है कि 2017 में हुए विधानसभा के चुनाव की तारीखों की तरह ही इस बार भी फरवरी और मार्च के पहले हफ्ते तक चुनाव खत्म कराए जा सकते हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल मई 2022 में समाप्त हो रहा है, जबकि अन्य चार राज्यों की विधानसभाओं का समय मार्च 2022 में अलग-अलग तिथियों पर समाप्त हो रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.