AUTO DTIVERS AWARENESS CAMPAIGN RAN BY ARTO OFFICE AND ACTIVE CITIZEN TEAM
कल दिनांक १६/०१/१६ को परी चौक पर स्तिथ गुर्जर भवन में सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय एवं एक्टिव सिटीजन टीम द्वारा ऑटो चालक जागरूकता शिविर लगाया जाएगा। इस शिविर में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ,प्रवर्तन , राजेश कुमार सिंह ऑटो चालकों को सम्बोधित करेंगे। ऑटो चालकों को किस प्रकार से शहर की यातायात व्यवस्था को मजबूत करने में भागीदारी करनी है , अपने ऑटो के कागजात ठीक रखने ,प्रदुषण नियंत्रित करने ,सवारियो से अपना व्यवहार और यातायात के नियम पालन करने के आदि के बारे में जागरूक करेंगे। ऑटो चालक शहर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी एक महत्वपूर्ण कड़ी है इसके बारें में भी उनको बताया जाएगा। एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्य हरेन्द्र भाटी एवं सुनील प्रधान ने बताया की ऑटो चालकों की शहरवासियों को कोई परेशानी ना हो इसलिए ऐसे कार्यक्रम लगातार प्रशाशन के सहयोग से आयोजित किये जाते रहेंगे। इस कार्क्रम में मनजीत सिंह,आलोक सिंह ,हरेन्द्र भाटी,सुनील प्रधान,जतन भाटी , बृजेश भाटी , राहुल भाटी आलोक नागर, राहुल नम्बरदार,मोहित भाटी,जे पी एस रावत, चाचा हिन्दुस्तानी प्रदीप भाटी,मुकुल गोयल,अनिल, कसाना,परशुराम यादव,अनील चौधरी अनजू पुणडीर, मनीषा शर्मा,कविता,अनुजा तिवारी,भारती रावत,निधि महेश्वरी,रेनू गोयल,का विशेष योगदान है .
Comments are closed.