AXIS BANK BLACK MONEY SCAM – TWO BRANCH MANAGERS ARRESTTED

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक्सिस बैंक के दिल्ली कश्मीरी गेट ब्रांच के दो मैनेजरों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों मैनेजरों को भ्रष्टाचार निरोधी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों पर 40 करोड़ रुपये के कालेधन को सफेद करने का आरोप है। आरोप के मुताबिक ये दोनों मैनेजर घूस में सोने की सिल्लियां लेते थे। ईडी ने कहा है कि अभी इस मामले में कुछ और लोग भी गिरफ्तार हो सकते हैं। वहीं, एक्सिस बैंक ने इस बारे में बयान जारी करते हुए कहा है कि बैंक ने आंतरिक जांच शुरू कर दी है और इस मामले से जुड़ी हर तरह की कारवाई में सहयोग करने को तैयार है। आपको बता दें कि ये दोनो बैंक मैनेजर नोटबंदी के बाद से काफी दिनो से लोगो के पुराने नोट लेकर नए नोट दे रहे थे। कश्मिरी गेट के इस एक्सिस बैंक की इस ब्रांच में कालेधन को सफेद करने क खेल नोटबंदी के बाद से ही शुुरु हो गया था, जिसके बाद आयकर विभाग की जांच में आया कि दिल्ली के कश्मिरी गेट के एक्सिस बैंक की ब्रांच में कले धन को सफेद किया जा रहा है जिसके चलते इनक्म टैक्स डिपार्टमेंट ने बैंक की शाखा पर छापा मारा औऱ दो बैंक मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया और इनके पास से सोने की सिल्लीयां भी बरामद की गई है फिलहाल आज 2 बजे दोनो बैंक मैनेजरो को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में पेश किया जायेगा। गौरतलब है कि आठ नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि 500 और 1000 रुपये के नोट की अब कोई वैधता नहीं रहेगी। पीएम मोदी के इस कदम के बाद से ही कालाधन रखने वालों में हड़कंप मच हुआ था । जिसके चलते अब ऐसे खुलासे मिडिया में निकल कर आ रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.