मोदी, सोनिया ने बाबा हरदेव सिंह के निधन पर शोक जताया

story-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कई अन्य नेताओं ने शुक्रवार को संत निरंकारी मिशन के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह के निधन पर शोक जताया। मोदी ने कहा कि बाबा हरदेव सिंह का निधन आध्यात्मिक जगत के लिए एक भारी क्षति है। मोदी ने ट्विटर के माध्यम से कहा, इस दुख की घड़ी में उनके अनगिनत अनुयायियों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। सोनिया ने भी बाबा हरदेव सिंह के निधन पर दुख जताया और उनके अनुयायियों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। सोनिया ने कहा, उन्होंने समानता और सादगी के आध्यात्मिक गुणों का प्रसार किया था। निरंकारी समाज हमेशा प्रासंगिक रहेगा। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बाबा हरदेव सिंह के निधन की खबर से उन्हें गहरा दुख हुआ है। राजनाथ ने ट्वीट में कहा, वह केवल एक आध्यात्मिक गुरु ही नहीं थे, बल्कि एक समाज सुधारक भी थे। रेल मंत्री सुरेश प्रभु, पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह और भारतीय जनता पार्टी के नेता शहनवाज हुसैन ने भी बाबा हरदेव के निधन पर शोक जताया है। संत निरंकारी मिशन के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यहां बताया कि कनाडा के मोंट्रियाल में एक सड़क दुर्घटना में बाबा हरदेव सिंह का निधन हो गया है। आध्यात्मिक गुरु और संत निरंकारी मिशन के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह की कनाडा के मॉन्ट्रियल शहर में एक सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई है। बाबा के दामाद ने इस बात की पुष्टि की है कि बाबा हरदेव का निधन सड़क हादसे में हुआ है। 25 अप्रैल को बाबा दिल्ली से रवाना हुए थे और न्यूयार्क के बाद कनाडा पहुंचे थे। संत निरंकारी बाबा की 27 देशों में 100 शाखाएं हैं। वह संत निरंकारी मिशन के प्रमुख थे। देश-दुनिया में उनको मानने वालों की संख्या लाखों में है। इस खबर के बाद इनमें शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार भी सदमे में है। निरंकारी मिशन ने श्रद्धालुओ से दुःख की घड़ी में धैर्य की अपील की है और और उच्च कानूनी प्रक्रियाओं के बाद आगामी रूप रेखा तय होगी।बाबा हरदेव सिंह को वर्ष 1980 में संत निरंकारी मिशन के तत्कालीन प्रमुख तथा उनके पिता की हत्या के बाद मिशन प्रमुख बनाया गया था, जिसके बाद से वह ‘सतगुरु’ की उपाधि धारण करने लगे। 23 फरवरी, 1954 को दिल्ली में बाबा हरदेव सिंह का जन्म हुआ था और इस वक्त दुनिया भर में इनके एक करोड़ से ज़्यादा भक्त बताए जाते हैं। संत निरंकारी मिशन की दुनिया भर के 27 देशों में लगभग 100 शाखाएं हैं, तथा इनका मुख्यालय दिल्ली में है।

photo-story–jitender pal- new delhi

Leave A Reply

Your email address will not be published.