बड़ी खबर : दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर होंगे बालाजी श्रीवास्तव , जारी हुए आदेश

Ten News Network

नई दिल्ली :– दिल्ली में एक बड़ी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर अब बालाजी श्रीवास्तव होंगे। जी हाँ आईपीएस बालाजी श्रीवास्तव को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।

एएनआई के मुताबिक 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी बालाजी श्रीवास्तव को फिलहाल कमिश्नर पद का लुक आफ्टर चार्ज दिया गया है। बालाजी श्रीवास्तव वर्तमान में स्पेशल सीपी विजिलेंस के पद पर तैनात हैं।

इससे पहले एसएन श्रीवास्तव, दिल्ली पुलिस कमिश्नर पद की कमान संभाल रहे थे, लेकिन कल उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है, ऐसे में कल के बाद से आईपीएस बालाजी श्रीवास्तव, दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर होंगे।

जानकारी के मुताबिक बालाजी श्रीवास्तव इससे पहले पुडुचेरी के डीजी भी रह चुके हैं। बालाजी स्पेशल सेल और इंटेलिजेंस में विशेष आयुक्त के पद पर भी तैनात रह चुके हैं, बालाजी श्रीवास्तव दिल्ली पुलिस में पूर्वी दिल्ली के डीसीपी भी रह चुके हैं।

बता दें कि एसएन श्रीवास्तव को उस समय दिल्ली पुलिस की कमान दी गई थी, जब उनके सामने देश की राजधानी में नार्थ-ईस्ट दंगो की चुनौती थी, उनके पुलिस कमिश्नर रहते हुए दिल्ली में सीएए-एनआरसी प्रोटेस्ट, शाहीन बाग जैसे चुनौती भरे हालात थे। अभी पिछले दिनों ही गृह मंत्रालय ने उन्हें पूर्ण पुलिस कमिश्नर बनाया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.