2 दिन के लिए बैंक रहेंगे हड़ताल पर, लोगों को हो सकती है परेशानी, जाने क्या है पूरा मामला

Ten News Network

नई दिल्ली :- देशभर के सरकारी बैंकों में आज और कल कोई काम नहीं होगा। दरअसल सरकारी बैंकों के प्राइवेटाइजेशन के सरकार के फैसले के खिलाफ़ बैंक यूनियनों ने हड़ताल का ऐलान किया है। इसको लेकर पिछले एक महीने से करीब 10 लाख बैंक कर्मचारी देशभर में विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

2 दिन की हड़ताल पर रहेंगे बैंक कर्मचारी

आज और कल बैंकों की दो दिन की हड़ताल है। यूनियन फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के मुताबिक, आज और कल सरकारी बैंकों में बैकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, जिस वजह से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

किस जगह सेवाएं होंगी प्रभावित और कहां पर नहीं?

बैंकों की ब्रांच में पैसा जमा करने, पैसे निकाले, चेक क्लियरेंस और लोन अप्रूवल जैसी सेवाएं प्रभावित होंगी।
एटीएम सेवाओं पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
SBI सहित पब्लिक सेक्टर बैंकों में से कईयों ने अपने ग्राहकों को सूचित किया है कि उनके बैंक की ब्रांच में सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।
HDFC बैंक, ICICI बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, Axis बैंक और IndusInd बैंक जैसे प्राइवेट बैंकों में सेवाएं सामान्य रूप से चलेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.