तकनीकी खराबी के कारण नेहरू प्लेस और बदरपुर के बीच मैट्रो सेवाओं में देरी , हज़ारों यात्री हुए परेशान

Rohit Sharma (Photo-Video) Lokesh Goswami Tennews New Delhi :

Galgotias Ad

दिल्ली में मैट्रो सेवा बाधित होने की खबर रुकने का नाम नही ले रही है । आज फिर एक ऐसा मामला सामने आया है
दरअसल, देश की राजधानी दिल्ली में नेहरू प्लेस और बदरपुर (वायलेट लाइन) के बीच मेट्रो सेवाओं में देरी की खबर सामने आई है।



मेट्रो में देरी के चलते सुबह कॉलेज और ऑफिस जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की अन्य सभी लाइनों पर मेट्रो सामान्य रूप से चल रही है।

आपको बता दे कि मैट्रो सेवा में देरी होने की ये कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी दिल्ली मेट्रो में कई बार तकनीकी खराबी के चलते हजारों यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। 

हाल ही में 21 मई को भी सुबह दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन में तकनीकी खराबी आने से मेट्रो सेवा बाधित हो गई थी। जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।

अधिकारियों का कहना था कि छतरपुर में तकनीकी खराबी आने की वजह से येलो लाइन पर मेट्रो रेल सेवा प्रभावित हुई। सुल्तानपुर स्टेशन पर ऊपर से जा रही तार (ओवर हेड वायर या ओएचई) के टूटने की वजह से  मेट्रो सेवा प्रभावित हुई थी।

इस दौरान यात्री मेट्रो ट्रेक पर भी चलते नजर आए थे। बता दें कि येलो लाइन दिल्ली के समयपुर बादली को गुरुग्राम के हुड्डा सिटी सेंटर से जोड़ती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.