राष्ट्रीय मानव संसाधन शिखर वार्ता – ‘भारतीय विद्युत क्षेत्र में मानव संसाधन का सशक्तिकरण’/ ‘एम्पॉवरिंग एच.आर. इन इंडियन पॉवर सेक्टर’- दूसरा दिन
बिमटेक ने एन.एच.आर.डी.एन, डेलॉयट और एच.आर. फोरम के सहयोग से राष्ट्रीय मानव संसाधन शिखर वार्ता के दूसरे दिन का आयोजन किया |आज के दिन का विषय था-‘परस्पर सहयोग – कर्मचारियों से रिश्तों को बढावा‘ | चर्चा की शुरुआत श्री सरत चन्द्र आचार्य (सी.ऍम.डी,नेयवेली लिग्नाइट कारपोरेशन) ने की | उन्होंने कहा कि आज के दौर में किसी भी सफ़ल संगठन की सबसे प्रमुख विशेषता उसका मानव संसाधन है | अतः यह अत्यंत आवश्यक है कि आपके अपने कर्मचारियों से सम्बन्ध अच्छे हों | इस विषय पर आए सभी अतिथिगणों ने अपने विचार व्यक्त किये जिनमें प्रमुख थे-श्री परितोष मिश्रा (वी.पी,एच.आर,ऐ इ एस इंडिया), श्री राजीव भदौरिया(डायरेक्टर, एच.आर,जिंदल स्टील एंड पॉवर लिमिटेड ),श्री बंद्योपाध्याय (डायरेक्टर, एच.आर,भेल) |उन्होंने कहा कि कोई भी संगठन आज के इस प्रतिस्पर्धात्मक दौर में अपने कर्मचारियों के सहयोग के बिना आगे नहीं बढ़ सकता | तकनीक तो हर पल बदलते रहते हैं ,अतः यह जरूरी है कि संगठन अपने कर्मचारियों को हमेशा प्रेरित करें ,उन्हें निर्णय निर्धारण में शामिल करें ,अगर तकनीक बदल रहे हैं तो उन्हें नयी तकनीकों से अवगत करायें | उन्होंने यह भी कहा कि उनके संगठन में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जिससे कि कर्मचारियों को यह अहसास कराया जा सके की वो उनके संगठन के अभिन्न अंग हैं | कार्यक्रम में आए श्रोताओं ने भी जम कर हिस्सा लिया तथा मुख्य अतिथियों से कई सवाल पूछे |
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में आए सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया | बिमटेक ने सभी अतिथिगणों की तरफ से रंगनाथन सोसाइटी को कॉर्पोरेट सामाजिक कारणों के अंतर्गत सांकेतिक दान दिया जो किं सामाजिक न्याय तथा पुस्तकालय के खर्च के मदों पर उपयोग किया जायेगा | अंततः श्री के.के. सिन्हा(प्राध्यापक,विकास विभाग,बिमटेक),ने कार्यक्रम में आए सभी लोगों को आकर इसे सफ़ल बनाने के लिये धन्यवाद दिया |
Comments are closed.