बर्ड फ्लू ने मचाया कोहराम दस राज्यों में फैल चुकी है बीमारी

Ten News Network

Galgotias Ad

देश भर में करीब दस राज्यों में यह बीमारी फैल चुकी है, जिसे देखते हुए 10 में से 6 राज्यों में पोल्ट्री बाजार बंद, केंद्र सरकार ने कहा कि ज़्यादा हड़बड़ी ना मचाएं।

जानकारी है कि देश के करीब 10 राज्यों में बर्ड फ्लू अपने पैर पसार चुका है। बता दें कि दिल्ली समेत इन दस से छह राज्यों ने पोल्ट्री बाजारों को बंद कर डाला है, इसके साथ इनकी आवाजाही पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

केंद्र सरकार ने इस विषय पर सभी राज्यों से वैज्ञानिक सलाह पर अमल करने का अनुरोध किया है।
केंद्र सरकार द्वारा राज्यों के लिए जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि चिकेन या अंडे से बर्ड फ्लू का वायरस मानव में नहीं फैल सकता है।

वर्तमान परिवेश में बर्ड फ्लू के अधिकतर केस राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और केरल में देखने को मिले हैं। इनमें से राज्य के अंदर पोल्ट्री उत्पादों की आवाजाही पर हरियाणा के तीन जिले हैं, हिमाचल प्रदेश के पांच जिले हैं, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी जिलों में रोक लगा दी गई है। जबकि दिल्ली में बाहर से पोल्ट्री के आने पर रोक लग चुकी है। बता दें कि गाजीपुर मुर्गा मंडी को भी 10 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।
गौरतलब की बात है कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले इस तरह की बंदी से लोगों में घबराहट फैलती है, जबकि हालात ऐसे नहीं है।

जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इन सभी राज्यों को पत्र लिखकर कहा है कि इंसानों में इस वायरस के फैलने का कोई भी वैज्ञानिक आधार नहीं है, और आग्रह किया कि पोल्ट्री बाजारों को बंद न करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.