बस घोटाले को लेकर बीजेपी करेंगी केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन , कैलाश गहलोत का मांगा इस्तीफा

Ten News Network

नई दिल्ली :– भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने 5000 करोड़ रुपये के डी.टी.सी. बस घोटाले की भ्रष्टाचार विरोधी विभाग से जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि जांच से पूर्व परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को इस्तीफा देना चाहिए और गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को हटा दिया जाना चाहिए।

अगर ऐसा नहीं होता है तो कल सभी विधायकों के साथ मुख्यमंत्री आवास के बाहर भाजपा विरोध प्रदर्शन करेगी। आदेश गुप्ता ने आज कहा कि परिवहन घोटाले की जांच के लिए समिति ने इस मामले में जारी निविदा को रद्द कर नए सिरे से निविदा जारी करने को कहा है।

उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट है कि बसों के रखरखाव के लिए जारी टेंडर को रद्द करने की राय देकर जांच समिति ने मान लिया कि खरीद में गड़बड़ी की गई है।आदेश गुप्ता ने कहा कि बस घोटाले की जांच करने वाली समिति ने बस रखरखाव के टेंडर को नये सिरे से जारी करने की बात कही है, इससे स्पष्ट है कि टेंडर के नियमों का पालन नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से ही बसों के रखरखाव के लिए उनकी खरीद से ज्यादा का टेंडर जारी करने पर आपत्ति जताती रही है। इससे स्पष्ट है कि बस खरीद के नाम पर 3500 करोड़ रुपये का घोटाला किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को छोड़ने वाली नहीं है। दोषियों को सज़ा दिलाने और परिवहन मंत्री श्री कैलाश गहलोत के इस्तीफे तक भाजपा का आंदोलन बराबर जारी रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.