सौरभ भारद्वाज का बयान , दिल्ली सरकार ने की अंकित शर्मा के परिजनों की सहायता , बीजेपी ने सिर्फ राजनीति की

Ten News Network

नई दिल्ली :– दिल्ली दंगो के दौरान जान गवाने वाले आईबी के अधिकारी अंकित शर्मा के भाई को सरकारी नौकरी और 1 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान दिल्ली सरकार ने किया है।

 

 

वही इस मामले की जानकारी आप पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने दी है , आज उन्होंने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार दिल्ली की जनता के साथ हमेशा खड़ी हुई है । साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली दंगो में जान गवाने वाले आईबी अधिकारी अंकित शर्मा को लेकर बीजेपी में बबाल मचाया था ।

 

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बीजेपी ने अंकित शर्मा के परिजनों की कोई सहायता नही की , अपनी राजनीति करती रही , लेकिन आप पार्टी ऐसी नही है । आप पार्टी ने इस मामले में कोई राजनीति नही की , जान गवाने वाले लोगों के परिजनों की सहायता दिल्ली सरकार ने की है।

 

 

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने 2 हज़ार से अधिक लोगों को आर्थिक सहायता दी है , लेकिन बीजेपी सिर्फ अपनी राजनेतिक रोटी सकने के अलावा कुछ नही करती है। अंकित शर्मा का परिवार बीजेपी सांसदों के चक्कर काटते रहे , तब भी बीजेपी ने कुछ नही किया।

 

 

अंकित शर्मा उत्तर पूर्वी दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहते थे. दिल्ली हिंसा के दौरान उन पर कई बार चाकू से हमला किया गया था. अंकित की मौत चाकू लगने और बुरी तरह से पीटे जाने की वजह से हुई थी. एक-दो नहीं बल्कि अंकित शर्मा को 450 से ज्यादा बार चाकुओं से गोदा गया. अटॉप्सी रिपोर्ट तैयार करने वाले डॉक्टर भी सहम गये. 2 से 4 घंटे तक अंकित शर्मा को 6 लोग चाकुओं से गोदते रहे. अटॉप्सी रिपोर्ट में अंकित के पेट और सीने में चाकू के निशान मिले।

Leave A Reply

Your email address will not be published.