भाजपा नेता हर्ष मल्होत्रा ने केजरीवाल को बताया हर मोर्चे पर विफल, मांगा इस्तीफा
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली, (16/02/22): दिल्ली बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बीजेपी नेता हर्ष मल्होत्रा ने प्रेस कांफ्रेंस में दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ केजरीवाल झूठे वादे करते हैं और दूसरी तरफ दिल्ली बदहाल होती जा रही है। दिल्ली जलबोर्ड का 60000 करोड़ रूपए का घोटाला हो या फिर डयूसिब का घोटाला दिल्ली की जनता ने इतना भ्रष्टाचार पहले कभी नही देखा।
हर्ष मल्होत्रा ने आगे कहा कि उपलब्धि के नाम पर केजरीवाल सरकार के पास सिर्फ यह है कि उसकी लाई नई शराब नीति के चलते दिल्ली देश की राजधानी शराब राजधानी बन गई है। आज पर्यायवरण, दूषित जल और बहती शराब के कारण दिल्ली के लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ हो रहा है।
हर्ष मल्होत्रा ने आगे कहा कि केजरीवाल सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। दिल्ली की जनता केजरीवाल सरकार के नकारा रवैये के कारण त्रस्त है। केजरीवाल जी को मुख्यमंत्री बने रहने का कोई हक नहीं है, उन्हें तुरंत इस्तीफ़ा दे देना चाहिए