दिल्ली : कोरोना से जंग में आगे आए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा, प्लाज्मा किया दान

ROHIT SHARMA

नई दिल्ली :– टीवी स्क्रीन पर दिखने वाले बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज कोरोना के इलाज में काम आने वाले ब्लड प्लाज्मा को डोनेट किया है. संबित पात्रा ने गुरुग्राम के जाने माने अस्पताल मेंदाता में जाकर प्लाज्मा दान किया ।

इसके बाद ट्वीट कर संबित पात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी कार्यकर्ताओं को सेवाभाव का मंत्र दिया है. इससे प्रेरित हो एवं हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से आशीर्वाद प्राप्त कर मैंने आज प्लाज्मा डोनेशन किया. आप से अनुरोध है कोविड से स्वस्थ हुए सभी लोग जो फिट हैं वो प्लाज्मा दान दें ।

Bjp-leader-sambit-patra-donates-plasma
Bjp-leader-sambit-patra-donates-plasma

बता दें कि इसी अस्पताल में संबित पात्रा ने अपना इलाज भी करवाया था. बीते 28 मई को कोविड-19 के लक्षण दिखने के बाद बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था ।

हालांकि कुछ दिनों के बाद वे स्वस्थ होकर बाहर आ गए थे. संबित पात्रा ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी ।

कोरोना से ठीक हुए मरीजों का प्लाज्मा कोरोना संक्रमित लोगों के इलाज में बेहद कारगर साबित होता है. इसलिए संबित पात्रा ने कोरोना पर विजय पा चुके लोगों से प्लाज्मा दान करने की अपील की है. दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी कोरोना दान करने की अपील की है

Leave A Reply

Your email address will not be published.