बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी का बयान, पीएम मोदी का अमेरिका दौरा सामरिक-आर्थिक लिहाज से है महत्वपूर्ण

Ten News Network

नई दिल्ली :– देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी दौरे पर है, साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कई महत्वपूर्ण बिंदु पर चर्चा की, जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने रणनीतिक और आर्थिक लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण करार दिया।

बीजेपी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि पीएम मोदी अमेरिका की संक्षिप्त और बहुआयामी यात्रा पर है। उन्होंने आगे कहा कि कल पीएम ने 5 प्रमुख कंपनी के सीईओ और उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात की।

इस यात्रा में जापान और आस्ट्रेलिया के पीएम से भी बात होगी, अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन से भी बात होगी, विगत 7 वर्षों में दल बदले या राष्ट्रपति संबंध प्रगाढ़ ही रहा है।

सुधांशु त्रिवेदी ने बताया कि यह दौरा इसलिए मायने रखता है क्योंकि सामान्यतया जब किसी प्रधानमंत्री का दौरा होता है तो अमेरिकी सरकार या संयुक्त राष्ट्र महासभा में बोलने की स्थिति भर रहती है, लेकिन यहां पर इंडोपैसिफिक क्षेत्र में रणनीतिक विषय के ऊपर भी ऑस्ट्रेलिया और जापान के साथ द्विपक्षीय वार्ता होगी। इस वार्ता का यह भी महत्व है कि अमेरिकी राषट्रपति के साथ पहली बार द्विपक्षीय वार्ता होगी।

उन्होंने कहा कि इसमें आर्थिक और रणनीतिक, क्षेत्रीय सुरक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, कोरोना के बाद से बदलते वैश्विक परिदृश्य से लेकर पर्यावरण के संदर्भ में अनेक विषयों पर पीएम अपने भिन्न-भिन्न विचारों को रखेंगे।

बीजेपी प्रवक्ता ने आगे बताया कि कोविड के दौर में पीएम ने जो काम किया वह काफी महत्वपूर्ण है, पीएम के जन्मदिन पर लगभग सावा दो करोड़ वैक्सीन लगे। दुनिया कोरोना के बाद काफी बदल रहा है और भारत की पीएम मोदी के नेतृत्व में भूमिका काफी महत्वपूर्ण है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.