स्वास्थ सेवाओं को लेकर मनोज तिवारी का आप पर बड़ा हमला कहा, पढ़े चौंकाने वाले तथ्य

Rohit Sharma (Photo/Video) By Lokesh Goswami Ten News Delhi :

बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने प्रेस वार्ता करते हुए आप पार्टी पर निशाना साधा | मनोज तिवारी ने कहा की आजकल दिल्ली सरकार के कारनामो की बहुत चर्चा चल रही है | मनोज तिवारी ने स्वास्थ को लेकर दिल्ली सरकार को घेरते हुए कहा की दिल्ली सरकार ने जो फरमान निकाला है की दिल्ली की जनता के लिए दिल्ली में 50 प्रतिशत अस्पतालों में रिजर्वेशन रहेगा | जोकि ये फरमान बिल्कुल गलत है उनका कहना है की अगर दिल्ली में किसी का अचानक से एक्सिडेंट हो जाए तो दिल्ली के अस्पताल वाले उससे ये पहुंचेंगे की आप दिल्ली के निवासी हो या नहीं | साथ ही मनोज तिवारी ने कहा की दिल्ली सरकार ने स्वास्थ को लेकर 30 हज़ार से ज्यादा बेड सरकारी अस्पताल में करवाने के लिए जो वादे किए थे , वह भी झूठा निकला | उनका कहना है की दिल्ली के जी बी पंत , लाल बहादुर शास्त्री जैसे तमाम सरकारी अस्पतालों में जीतने बेड थे उसमे और कम कर दिए है |

साथ ही उनका कहना है की अरविन्द केजरीवाल सरकारी अस्पताल के बेड घटा रहे है और दूसरी प्राइवेट अस्पताल के मालिक को राज्यसभा के उम्मीदवार घोषित कर रहे है | वही मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार को घेरते हुए बोला की दिल्ली सरकार ने अपनी छबि खुद ख़राब की है , क्योकि आप पार्टी के कार्यकर्ताओं को छोड़कर एक बड़ी डील करके दो लोगों को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार घोषित किया है | साथ ही मनोज तिवारी ने अरविन्द केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा की दिल्ली सरकार ने दिल्ली की जनता का विश्वास बेच दिया , साथ ही लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया है | मनोज तिवारी का कहना है की दिल्ली के लोगों ने क्या गलती की है जिससे उनको सजा मिल रही है | वही मनोज तिवारी ने दिल्ली की समस्याएं , दिल्ली का भविष्य , राज्यसभा में दो लोगों को ऐसे उम्मीदवार बनाने के बारे में अरविन्द केजरीवाल से जवाब माँगा है |


Discover more from tennews.in: National News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave A Reply

Your email address will not be published.