दिल्ली बीजेपी का ऐलान, सांसद, विधायक, कार्यकर्ता झुग्गियों में मनायेंगे दिवाली

Ten News Network

Delhi: दिल्ली बीजेपी कार्यालय में मंगलवार को दिवाली मंगल मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की ये दिवाली आप सभी के जीवन में सुख समृद्धि लेकर आए। उन्होंने कहा की इस बार बीजेपी के सांसद, विधायक, कार्यकर्ता झुग्गियों में लोगो के बीच दिवाली मनायेंगे।

इस मौके पर दिल्ली बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी, प्रवेश सिंह वर्मा, मीनाक्षी लेखी, बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता, बीजेपी नेता विजय गोयल आदि लोग उपस्थित थे।

बीजेपी सांसद प्रवेश सिंह वर्मा ने कहा की दिवाली का पर्व आप सभी के जीवन में प्रकाश लाए यही मैं कामना करता हूं।

बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने दिवाली की सुभकामनाएं देते हुए कहा की आप सब के जीवन में दिवाली ढेर सारी खुशियां ले कर आए यही मैं कामना करती हूं। इस बार दिवाली खास है क्योंकि कोरोना महामारी के बाद ये पहली दिवाली है, उन्होंने लोगों से इस दिवाली स्वदेशी वस्तुए खरीदने की अपील की।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.