भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर की एक महत्वपूर्ण बैठक

भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर की एक महत्वपूर्ण बैठक
भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर की एक महत्वपूर्ण बैठक कैलास सभागार में हुई। जिसमें नोएडा के विधायक डा. महेश शर्मा जी व जिला प्रभारी श्रीचंद शर्मा जी उपस्थित रहे। नोएडा विधायक डा. महेश शर्मा जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के बढ़ते प्रभाव व मोदी जी की लोकप्रियता को देखकर सारी विपक्षी पार्टिया विचलित व भयभीत है। जिला प्रभारी श्री चंद शर्मा ने बताया कि भ्रष्टाचार, मुस्लिम, तुष्टिकरण, महंगाई, रिश्वतखोरी और लूट-खसूट से देश की आम जनता त्रस्त व दुःखी है। इस सबका विकल्प माननीय मोदी जी के नेतृत्व में भारीतय जनता पार्टी को ही देख रही है। इसका प्रभाव मोदी जी की रैलियों में स्वयं के प्रयास से पहुंच रहे लाखों लोगो की संख्या है। आने वाली 2 फरवरी को मेरठ की रैली ऐतिहासिक व अभूतपूर्व रैली होगी। जिसमें भारीतय जनता पार्टी के बूथ स्तर तक के सभी कार्यकर्ता व आमजन सम्मिलित होगे। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के मण्डलों की बैठक तय की गई । जो इस प्रकार है।
11 जनवरी को सरस्वती शिशु मंदिर मण्डल बैठक, 12 जनवरी को हरौला मण्डल, निठारी, भंगेल, बरौला, छलैरा, ममूरा, चैड़ा।15 जनवरी को हिण्डन विहार, गिझौड़ व अट्टा मण्डलों की बैठक तय की गई। इन सब बैठकों में जिला प्रभारी स्वयं लेंगे। बैठको में पूरी मण्डल कार्यकारिणी मण्डलों में निवास करने वाले जिला व ऊपर के सभी कार्यकर्ता व सैक्टर के प्रमुख संयोजक व पालक प्रभारी मौजूद रहेंगे। बैठक में जिला प्रभारी श्रीचंद शर्मा को लोकसभा का पालक व पूर्व जिलाध्यक्ष जुगराज चैहान को लोकसभा का संयोजक प्रदेश नेतृत्व द्वारा बनाये जाने पर उनका स्वागत किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री ब्रजपाल चैहान ने किया। इस बैठक में श्रीमति विमला बाथम, सतपाल यादव (प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा), जुगराज चैहान, दिनेश डिमरी, मनोज गुप्ता, पूनम सिंह, विनोद शर्मा (मीडिया प्रभारी), संजय बाली, धर्मेन्द्र गुप्ता, विनोद त्यागी, मोहन शर्मा, डिम्पल आनंद, चन्दगीराम यादव, देवेन्द्र यादव, उमेश त्यागी, रवि अवाना, गिरिजा सिंह, सुमन ढाका, अन्नु शर्मा, प्रमोद प्रजापति, सुधा गोविल, मनोज चैहान, एस.एन.त्यागी, पुनीत शुक्ला, छोटेलाल शर्मा, निखिल गुप्ता, किसन अवाना, राहुल शर्मा, राजकुमार झा, लटूर सिंह, विपुल गुप्ता, गोपाल गोड़, एस.पी.जैन आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.