सैकडों ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण.
सदस्यता अभियान के तहत गांव-गांव कार्यकर्ताओं द्वारा लगाये जा रहे कैम्पों में गुरूवार को कई गांवों के सैकडों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। कैम्प के दौरान गांवों में पहुंचे जिलाध्यक्ष ठा. हरीश सिंह ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पार्टी के सदस्य बननें की अपील करते हुए कहा कि बहुत जल्द भाजपा देश की सबसे बडी पार्टी बनेगी। जनता के सराहनीय सहयोग से इस बार उत्तर प्रदेश में भाजपा की ही सरकार होगी। जिलाध्यक्ष ने बताया गुरूवार को भाईपुर, फलैदा, पलहाका समेत करीब आधा दर्जन गांवों में कैम्प लगाया गया। जिसमें काफी संख्या में लोगों ने सदस्यता ली है और युवा वर्ग काफी उत्साह के साथ अभियान का हिस्सा बना है।

Comments are closed.