पाँच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी ने की महत्वपूर्ण बैठक, जेपी नड्डा ने दिए अहम टिप्स

Ten News Network

नई दिल्ली :– यूपी समेत पाँच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने वाले है, जिसको लेकर हर पार्टी अपनी तैयारी में जुटी है, साथ ही मंथन कर रही है कि वो इन राज्यों में किस तरह जीत हासिल कर सकें।

 

वही इस कड़ी में बीजेपी के दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक चल रही है। आपको बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं।

 

बैठक में संगठन महामंत्री बीएल संतोष, यूपी बीजेपी प्रभारी राधामोहन सिंह, रमन सिंह, वसुंधरा राजे सिंधिया, रघुवर दास, महासचिव एवं पंजाब उत्तराखंड के प्रभारी दुष्यंत गौतम, जम्मू-कश्मीर प्रभारी तरूण चुग, गोवा प्रभारी सीटी रवि मौजूद हैं, इसके अलावा सभी राष्ट्रीय प्रवक्ता, महासचिव, सचिव और मोर्चा अध्यक्ष मौजूद हैं।

 

जेपी नड्डा बीजेपी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों और पार्टी के मोर्चा प्रमुखों को पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के टिप्स दिए। इसके साथ ही बीजेपी अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.