बीजेपी संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने संसद सत्र में नहीं आने वाले सांसदों की लगाई क्लास, आने वाले राज्यों के चुनाव पर हुई चर्चा

Ten News Network

New Delhi (07/12/2021): आज पीएम मोदी कि अध्यक्षता में बीजेपी संसदीय दल की बैठक हुई। संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बीजेपी संसदीय दल की बैठक के बाद कहा कि पीएम मोदी ने आज की बैठक में संसद खेल स्पर्धा, तंदरुस्त बाल स्पर्धा और सूर्यानमस्कार स्पर्धा आयोजन करने के लिए आवाहन दिया है। इसके साथ ही जिन्हें पद्म अवार्ड मिला है, उनके साथ एक लाइव कार्यक्रम करने का आवाहन भी दिया है।

बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी सांसदों को संसद के शीतकालीन सत्र के बाद अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में जाकर जिलाध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों के साथ संवाद करने और उन्हें चाय पर चर्चा के लिए बुलाने को कहा। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि वो 14 दिसंबर को वाराणसी में अपने संसदीय क्षेत्र के जिलाध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों को चाय पर बुलाएंगे।

बीजेपी संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के सभी सांसदों को संसद में उपस्थित रहकर विधायी कार्यो में सक्रिय भागीदारी करने का निर्देश दिया।

नरेन्द्र मोदी ने संसद के शीतकालीन सत्र में नहीं आने वालों सांसदों को फटकार भी लगाई। इसके साथ ही, पीएम मोदी ने आगामी पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों को लेकर जीत का मंत्र भी दिया।

राज्य सभा के 12 सासदों के निलंबन पर संसदीय कार्य मंत्री ने कहा- हमने उन्हें विस्तार से बताया कि आखिर क्यों निलंबित किया गया। जो कुछ भी हुआ है, उसका देश साक्षी रहा है। यह ऑन रिकॉर्ड है। अगर वे आज भी माफी मांगते हैं तो हम निलंबन वापसी को तैयार हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.