कहां गए अरविंद केजरीवाल के 938 करोड़ के राहत पैकेज के पैसे, क्या है दिल्ली में कूड़ा फैलने का मुख्य कारण? पढ़ें पूरी खबर

Ten News Network

Galgotias Ad

देश की राजधानी दिल्ली में कूड़ा फैलने को लेकर नॉर्थ दिल्ली के एमसीडी के मेयर जयप्रकाश जेपी ने कहा की दिल्ली ने जो इतनी बड़ी समस्या का सामना किया है। उसका मुख्य कारण है दिल्ली सरकार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी। क्योंकि दिल्ली सरकार ने बहुत ही सुनियोजित ढंग से हम लोगों के फंड रोक दिए। जिससे कि हमारे कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिला और जो हमारे पास फंड आया वह कट कर आया। जिसके कारण हमें आर्थिक संकट से जूझना पड़ा। और 4 महीने जो हमारा अपना राजस्व था। वह जीरो हो गया तो कई प्रकार की समस्याएं थी। जिसके कारण हमारे कर्मचारी हड़ताल पर चले गए।

अब सभी कर्मचारी हड़ताल से वापस आ गए हैं और सभी ने काम करना चालू कर दिया है और जो 15 दिन में आम लोगों को जो भी परेशानी हुई है। उसको हम चुस्त-दुरुस्त करेंगे शहर का कूड़ा उठाकर के उसको हम साफ करेंगे।

आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति को लेकर जयप्रकाश ने कहा कि संविधान ने सभी सरकारों को एक सीमा में बांध रखा है। उसी प्रकार संविधान ने यह व्यवस्था बनाई है। कि दिल्ली सरकार निगम को पैसा देगी। लेकिन दिक्कत यह है कि दिल्ली सरकार संविधान का पालन नहीं करती। उसकी धज्जियां उड़ाती है और निगमों के जो 13000 करोड रुपए रोक रखे थे। वह जारी नहीं करती है। तो दिल्ली सरकार कहती कुछ है और करती कुछ है। कहने और कथनी में बहुत ही अंतर है। दिल्ली सरकार की। तो उसके कारण नगर निगम इन सब चीजों से सफर कर रहा है।

केजरीवाल के 938 करोड रुपए के राहत पैकेज को लेकर जयप्रकाश ने कहा कि वह पैसा तो अभी तक मिला ही नहीं है। उन्होंने सिर्फ विज्ञापन दिया और वह सो गए उन्होंने कहा कि मैं जानना चाहता हूं कि जो 938 करोड रुपए उन्होंने सिर्फ और सिर्फ सैलरी के लिए दिए थे। वह आखिर गए कहां? थर्ड क्वार्टर के पैसे को वह 938 करोड में जोड़ रहे हैं। दिल्ली सरकार लोगों को और नगर निगम को भ्रमित करने का काम कर रही है। मेरा उन से निवेदन है जो 938 करोड का उन्होंने घोषणा की है। वह हमको दें वह भी अपना हिसाब ला कर दे। और हम भी अपना हिसाब करके देते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.