भाजपाइयों ने मिठाई बांट कर दी जीत की बधाई
ग्रेटर न¨एडा ;सतेन्द्र सिंहद्ध चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली भारी सफलता को लेकर सोमवार को कार्यकर्ताओं ने एक-दुसरे को मिठाई बांट कर बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने लोगों में भी मिठाई बांटी और आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आहवान किया।
रविवार को दिल्ली, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों को परिणाम घोषित हो गया। चारों राज्यों में भाजपा को उम्मीद से अधिक सफलता हाथ लगी है। विधानसभा चुनाव में मिली सफलता से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर मिठाइयां बांटी। एक-दुसरे को मिठाई बांट कर जीत की बधाई दी। भाजपा के किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री सुभाष भाटी ने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है। देश में बदलाव की आंधी बह रही है ओर देश का हर वर्ग भाजपा के शासन एवं नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं लोकप्रियता के कारण देश में आगामी 2014 की सरकार नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बनेगी। लोकसभा चुनाव में भी भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी। इस मौके पर आनंद भाटी कुलक राज भाटी, नीरज, अमित कसाना, चैनपाल भाटी, हरिराम चावड़ा, योगेश चैहान, गणेश गौतम, शिव कुमार शर्मा, विपिन चैहान, सुमित चैहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
चार राज्यों में हुए चुनाव परिणाम ने केन्द्र सरकार में भाजपा की सरकार बनने के संकेत दे दिए हैं।