त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता को गोली मारकर की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

Ten News Network

त्रिपुरा के धलाई जिले में भारतीय जनता पार्टी के एक 37 वर्षीय कार्यकर्ता की उसके घर पर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई, 3 तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

जिस कार्यकर्ता की हत्या की गई उसका नाम कृपा रंजन चकमा बताया जा रहा है पुलिस ने इस हत्याकांड पर कहा कि कुछ बंदूकधारी समूह जल चंद्र करबारी पारा इलाके में स्थित बीजेपी कार्यकर्ता के घर में घुसे और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। इस मामले में फिलहाल तीन आरोपियों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है।

 

भाजपा कार्यकर्ता कृपा रंजन चकमा की हत्या के बाद भाजपा जिला समिति के सदस्य आशीष भट्टाचार्य , जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष हंग्सा कुमार और स्थानीय विधायक शंभुलाल चकमा फौरन कृपा रंजन के घर पहुंचे जहां इन लोगों ने इस हत्याकांड पर शोक व्यक्त किया और पुलिस से मामले की जांच गंभीरता से करने की मांग की।

 

इस हत्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता नबेंदु भट्टाचार्य ने कहा कि जिला परिषद के चुनावों से पहले कृपा रंजन चकमा की हत्या होना निश्चित तौर पर एक साजिश की संकेत देती है, मामले की जांच गंभीरता से होनी चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.