वॉलमार्ट द्वारा फ़्लिपकॉर्ट के अधिग्रहण सौदे के विरोध में कैट ने किया भारत बंद का ऐलान

ROHIT SHARMA

नई दिल्ली :– भारत देश के व्यापारियों की एक संस्था कंफडेराशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) वॉलमार्ट द्वारा फ्लिपकार्ट के अधिग्रहण सौदे को लेकर लगातार विरोध करती नज़र आ रही है , लेकिन इस मामले में व्यपारियो को सफलता हासिल नही हुई । जिसको लेकर अब कैट ने 28 सितंबर को भारत बंद का ऐलान कर दिया।

कैट के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि देश भर के व्यापारी वॉलमार्ट फ्लिपकार्ट सौदे से नाराज हैं।

उन्होंने कहा कि यह सीधे तौर पर सरकार द्वारा 2016 में जारी प्रेस नोट 3 का उल्लंघन है और वॉलमार्ट फ्लिपकार्ट का यह संयुक्त गठबंधन देश के रिटेल व्यापार पर ई कॉमर्स के जरिए नियंत्रण और एकाधिकार का छिपा एजेंडा है।

साथ ही उनका कहना है कि भारत व्यापार बंद के दौरान देश भर में सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान और बाजार बंद रहेंगे और कोई कारोबार नहीं होगा। देश के विभिन्न बाजारों में व्यापारी विरोध मार्च निकालेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.