बीजेपी के साथ जाकर अपनी सीट भी नहीं जीत पाएंगे अमरिंदर सिंह: कांग्रेस सांसद

Ten News Network

New Delhi: पंजाब से कांग्रेस सांसद जसवीर सिंह गिल ने आज टेंन न्यूज़ से बातचीत में कहा कि कृषि कानून सरकार ने वापस तो ले लिया है, लेकिन अभी बहुत सारे मुद्दे हैं जिसपर सरकार को सोचना होगा। एमएसपी पर सरकार को कानून बनाना होगा तब जा कर किसान की सही मायने में जीत होगी।

केजरीवाल के पंजाब दौरे पर जसबीर गिल ने कहा की दिल्ली की समस्या को छोड़कर केजरीवाल पंजाब में रैली कर रहे हैं। दिल्ली में प्रदूषण की मार है, यहां की महिला को एक हजार मिला नहीं है और पंजाब में नए नए वादे कर रहे हैं।

राज्य सभा से निलंबित किए गए सांसद के मुद्दे पर जसवीर गिल ने कहा कि ये सरकार चर्चा से डरती है। इनके पास जब कोई विकल्प नहीं बचा को सांसदों को निलंबित कर दिया, सरकार देश के मुद्दे पर चर्चा नहीं करना चाहती है। जब मौनसुन सत्र में हंगामा हुआ, विपक्ष ने सवाल पूछा, तो उस वक्त कारवाई नहीं की गयी और अब शीतकलीन शत्र में उनको निलंबित कर दिया गया।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने दावा किया है की बीजेपी के साथ सरकार बनायेंगे इस पर जसबीर गिल ने कहा कि बीजेपी के साथ सरकार तब बना पाएंगे अमरिंदर सिंह जब कोई सीट जीतेंगे। जो आदमी बीजेपी के साथ पंजाब जायेगा वो सरकार बनाना तो दूर अपनी सीट भी नहीं जीत पायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.