डी0पी0एस0, ग्रेटर नोएडा में एक्यूरेट एजूकेषन एण्ड रिसर्च सोसाइटी द्वारा एक दिवसीय कैरियर काउसलिंग वर्कषाप का आयोजन

gr noida

एक्यूरेट एजूकेषन एण्ड रिसर्च सोसाइटी द्वारा दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों के लिए एक कैरियर काउसलिंग वर्कषाप का आयोजन किया गया। जिसमें डी0पी0एस0 स्कूल के कक्षा 11 एवं 12 के छात्र-छात्राओं ने काफी संख्या में उपस्थित थे। एक्यूरेट सोसाइटी द्वारा संचालित एक्यूरेट इंस्टीटयूट आॅफ मैनेजमेन्ट एण्ड टैक्नोलाॅजी, ग्रेटर नोएडा के व्यक्तित्व विकास ट्रेनर श्री पंकज मुन्जाल, डिप्टी चीफ प्रोक्टर श्री रोहन सिंह एवं काउंसलर श्री अमित रंजन ने वर्कषाप में उपस्थित विद्यार्थियों को जीवन कौषल के मूल सिद्यांतों और मानव मूल्यों के मूल मंत्रों से अवगत कराया गया तथा साथ ही मेधावी विद्यार्थियों को एक्यूरेट सोसाइटी द्वारा सम्मानित भी किया गया। वर्कषाप में डी0पी0एस0 की प्रधानाचार्या श्रीमति रेनू चतुर्वेदी एवं काउसलर श्रीमति सुनिता षुक्ला भी उपस्थित रहे।
आज के इस वर्कषाप का मुख्य उद्देष्य छात्र-छात्राओं में मजबूत इच्छाषक्ति और जीवन के विकास हेतु समर्पण की भावना उत्पन्न कराना था। वर्कषाप के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा अपने कैरियर एवं जीवन के मूल सिद्यांतों से सम्बन्धित कई प्रष्न किये गये, जिनका प्रतिउत्तर उपस्थित एक्यूरेट इंस्टीटयूट आॅफ मैनेजमेन्ट एण्ड टैक्नोलाॅजी, ग्रेटर नोएडा की टीम ने सरल षब्दों में विस्तृत रूप से उपलब्ध कराया।
वर्कषाप का समापन डी0पी0एस0 की प्रधानाचार्या श्रीमति रेनू चतुर्वेदी एवं काउसलर श्रीमति सुनिता षुक्ला द्वारा एक्यूरेट की टीम को धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।

Comments are closed.