केजरीवाल के बाद पंजाब सीएम चन्नी ने ऑटो ड्राइवरों को दिया बड़ा चुनावी तोहफा

Ten News Network

New Delhi: कुछ हीं महीनों बाद पंजाब में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, लगातर बड़े नेताओं का चुनावी दौरा जारी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री लगातार पंजाब के चुनावी दौरे पर हैं। केजरीवाल ने पंजाब के ऑटो ड्राइवरों से अपील करते हुआ कहा था कि आपका मैं भाई बनने आया हूं। आपके हर सुख दुख में आपके साथ रहूंगा। केजरीवाल के इस बयान के बाद राजनैतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

इस बीच आज पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने ऑटो ड्राइवरों के लिए बड़ा एलान किया है। चन्नी ने ऑटो रिक्शा ड्राइवर्स को बड़ी राहत देते हुए बड़ा चुनावी वादा कर दिया है सीएम चन्नी ने ऐलान किया है कि ऑटो रिक्शा ड्राइवर्स के सभी पेंडिंग चालान माफ कर दिए जाएंगे और राज्य सरकार ऑटो रिक्शा ड्राइवर्स के लिए नया रजिस्ट्रेशन नंबर जारी करेगी।

सीएम चन्नी ने कहा कि अपने शुरुआती दिनों में उन्होंने खुद एक ऑटो-रिक्शा चलाया था। ऑटो रिक्शा चालकों का दिल जीतने के लिए उन्होंने घोषणा की कि उनका उत्पीड़न रोकने के लिए उन्हें जल्द ही नए पंजीकरण प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री चन्नी ने ये भी घोषणा की कि लंबित सभी चालानों को माफ कर दिया जाएगा। उन्होंने ऑटो रिक्शा ड्राइवर्स से कहा कि वे यातायात नियमों का पालन करें और ईमानदारी से काम करें।

चुनाव आते हीं नेता इस तरह के वादे कर जनता को लुभाने की भरपूर कोशिश करते हैं, लेकिन चुनाव के बाद हालात क्या होते हैं ये सबको पता है। पंजाब में होने वाले चुनाव को लेकर अलग अलग पार्टी के नेता अलग अलग दावे और वादे इन दिनों करते नजर आ रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.