नई दिल्ली :– आम आदमी पार्टी के विधायक और एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर हमला बोला और एमसीडी के द्वारा शौचालय के इस्तेमाल पर लगाए गए शुल्क को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। दुर्गेश पाठक ने कहा की भारतीय जनता पार्टी का जो गरीब विरोधी और दलित विरोधी चरित्र है। उस चरित्र को दर्शाते हुए उन्होंने एक फैसला लिया और उन्होंने यह कहा कि एमसीडी के जितने भी शौचालय हैं उसके इस्तेमाल पर 5 रुपये देने होंगे।
उन्होंने कहा किसी अमीर आदमी के लिए तो 5 रुपये मामूली कीमत है लेकिन उन झोपड़ी वालों से पूछिए जिनके परिवार में सात आठ सदस्य रहते हैं और उनके घर में कमाने वाले सिर्फ दो तीन व्यक्ति हो और महीने का बजट इन का 10 हज़ार रुपये हो और उसे शौचालय के इस्तेमाल पर एमसीडी को पैसा देना पड़े तो वह सिर्फ दो ही कार्य करेगा या तो वह दिल्ली के अंदर रहना छोड़ देगा या फिर एमसीडी के शौचालय का इस्तेमाल करना छोड़ देगा।
आगे उन्होंने कहा ये भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की सोची समझी साजिश है। पहले तो एमसीडी को लूटा और जब पैसा खत्म हो जाए तो पैसा इकट्ठा करने के यह सब बहाने ढूंढो।
एक तो एमसीडी के टॉयलेट के पहले से ही हाल खराब है ऊपर से इस तरीके के नियम कानून बनाकर यह गरीब जनता को लूटने का काम कर रहे हैं। अगर आप एक शहर के लाना चाहते हो तो आप का धर्म बनता है कि आप गरीबों का साथ दो। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी का यह एक मिशन है कि गरीबों को खत्म करो तो इसके तहत इस तरीके के हम माननीय फैसले भारतीय जनता पार्टी की तरफ से लिए जा रहे हैं।
