देश में असुरक्षित महसूस कर रहा ईसाई समाज, ईसाई महासंगठन ने किया दावा

Ten News Network

New Delhi: गुरुवार को संयुक्त ईसाई महासंगठन के बैनर तले दिल्ली के जंतर मंतर पर एक धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया की ईसाई समाज पर निरंतर हमले हो रहे हैं जिससे ईसाई समाज अपने हीं देश में असुरक्षित महसूस कर रहा है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा की ईसाई समाज देशहित में स्वास्थ, शिक्षा के साथ सामाजिक क्षेत्रों में अपना योगदान देता रहा है।

ईसाई समाज की ओर से संयुक्त ईसाई महासंगठन की सरकार से मांग है की धार्मिक स्वंत्रता जोकि संविधान द्वारा निर्धारित है उसका हनन बंद हो।

लोगों ने सरकार से मांग करते हुए कहा की सरकार को हमारी सुरक्षा करनी चाहिए जिससे हमारे समाज में भय का माहौल समाप्त हो। अक्सर हमारे पादरियों को हमारे धर्म के लोगों को निशाना बनाया जाता है, चर्चों पर हमला किया जाता है जिसके कारण पूरा ईसाई समाज आहत है। प्रदर्शन कर रहे लोगों के एक प्रतिनिधित्व मंडल ने अपनी मांगों को लेकर गृह मंत्रालय को एक ज्ञापन भी सौंपा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.