मानसून सत्र के पहले दिन दिल्ली विधानसभा के बाहर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पढें पूरी खबर

Ten News Network

Galgotias Ad

नई दिल्ली:– दिल्ली में कांग्रेस ने आज केजरीवाल सरकार के खिलाफ दिल्ली विधानसभा पर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए पुलिस को पानी का बौछार करना पड़ा।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प भी हुई। कांग्रेस का आरोप है कि दिल्ली में कोरोना महामारी में केजरीवाल सरकार ने मैनेजमेंट ठीक तरीके से नही किया , जिसकी वजह से मरीजों की दिल्ली में मौत हुई है।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि दिल्ली सरकार ने कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान लापरवाही बरती है , इसकी वजह से कई लोगों की जानें गई। साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली में लोगों को गंदा पानी पीने को मिल रहा है , केजरीवाल ने जो वादे किए वो अभी तक पूरे नही हुए । साथ ही दिल्ली में केजरीवाल सरकार घोटाला करने में लगी हुई है। डीटीसी बस घोटाला सभी के सामने है।

बताया जा रहा है कि प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने की कोशिश की। लेकिन वह नही माने और उन्होंने बैरिकेड्स को तोड़ने की कोशिश की।

दरअसल, आज से दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र शुरू की शुरुआत हो गयी है। विधानसभा में कांग्रेस के पास कोई भी विधायक नही है। ऐसे में सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.