फोन टैपिंग के मामले में कांग्रेस ने मोदी के खिलाफ किया प्रदर्शन, पढें पूरी खबर

Ten News Network

नई दिल्ली :– फोन टैपिंग मामले को लेकर देश में एक बार फिर से हंगामा शुरू हो गया है। इस मामले पर विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर हमला बोलना शुरू कर दिया है , साथ ही आज कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने मोदी और अमित शाह के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

 

वही कांग्रेस ने मांग की है कि जल्द से जल्द जेपीसी द्वारा और सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी के तहत इस जासूसी कांड की जांच होनी चाहिए। कांग्रेस नेता अनिल चौधरी के अनुसार, इजराइली सॉफ्टवेयर पेगासस द्वारा पत्रकारों की, विपक्षी नेताओं की, सरकार के मंत्रियों की, व सर्वोच्च न्यायालय के न्यायधीश की जासूसी के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

प्रदर्शन कर रहे दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि मोदी और अमित शाह ने जासूसी करने का धंधा खोल रखा है। अब बीजेपी पार्टी जासूसी पार्टी बन गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि मोदी और अमित शाह कितनी भी जासूसी कर लें , कांग्रेस के नेता राहुल गांधी , सांसद और विधायक डरने वाले नही है।

साथ ही उन्होंने कहा कि जब अंग्रेज थे, तब भी ‘जासूसी’ इनका धंधा था, आज जब नही है तब भी ‘जासूसी’ का धंधा जारी है, आखिर सुधरेंगे कब? 7 साल बीत गए सिर्फ इस ख्याल में कि वो हमारे ‘मन की बात’ नहीं सुनते। 7 साल बाद खुलासा हुआ तो पता लगा कि, पेगासस बनकर व्हाट्सएप, गैलरी इत्यादि में बैठकर ‘मन की बात’ सुन भी रहे थे, देख भी रहा थे।

 

बता दे कि कांग्रेस नेता समेत कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन तो किया ही इसके अलावा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की , हालांकि इस दौरान दिल्ली पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, प्रधानमंत्री, राजनीतिक विरोधियों के साथ-साथ अब पत्रकार, जज, उद्योगपति, खुद के वरिष्ठतम मंत्री और यहां तक की आरएसएस की लीडरशिप को भी नहीं बख्शा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.