नई दिल्ली :– एनसीटी ऑफ दिल्ली (अमेंडमेंट) बिल, 2021 के खिलाफ आज कांग्रेस ने जंतर मंतर पर विशाल प्रदर्शन किया । हज़ारों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मोदी और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस नेता अल्का लाम्बा ने कहा कि इस बिल से दिल्ली के लोगों की शक्तियां छीन ली जाएंगी। कांग्रेस ने इसे ‘काला बिल’ बताया है।साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्लीवालों को अपना अधिकार चाहिए , न कि कठपुतली सरकार को , जो अरविंद केजरीवाल सरकार है।
अब इस मुद्दे पर एक दावा कांग्रेस भी कर रही है. कांग्रेस का आरोप है कि चाहे आप हो या बीजेपी दोनों आपस में मिले हुए हैं।
दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा, “दिल्ली की चुनी हुई सरकार की ताकतों को कम करने वाले बिल को करीब दो महीने पहले कैबिनेट ने पास किया। इतने दिन से केजरीवाल चुप क्यों रहे?

उन्होंने केंद्र सरकार से बात कर इसे रुकवाने की कोशिश क्यों नहीं की? दिल्ली ही नहीं देश भर में चुनी हुई सरकारों की ताकत कम करने की कोशिशें चल रही है. दिल्ली के मुख्यमंत्री इसमें सहयोग कर रहे हैं।