मोदी और केजरीवाल सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने दिल्ली में किया जोरदार  प्रदर्शन , रखी अपनी माँगे 

ROHIT SHARMA

Galgotias Ad

नई दिल्ली :–  देश में बढ़ते रेप और दलितों पर हो रहे अत्याचारों को लेकर कांग्रेस ने दिल्ली में मोदी सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया |  आपको बता दें कि यह प्रदर्शन हज़ारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया गया |

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आज देश मे मोदी सरकार और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दलित समाज के लोगों के दुर्वव्यहार किया | आज देश में दलितों की महिलाओं के साथ रेप हो रहे है , जिसके खिलाफ बीजेपी सरकार कार्यवाही नहीं कर रही है , उन्हें संरक्षण दे रही हैं |

आज हम मोदी सरकार के साथ अरविंद केजरीवाल के खिलाफ धरना दे रहे है | दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेजे क्लस्टर व अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले गरीब लोगों के विश्वास और आत्मविश्वास को धोखा दिया है।

 

उन्होंने कहा कि चुनाव के समय वोट लेकर उनसे किए गए वादों को इन दोनों नेताओं ने पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि देवली विधानसभा क्षेत्र में संगम विहार इलाके में 100 से अधिक घर ध्वस्त करने के बाद मोदी और केजरीवाल की सरकारों की गरीब विरोधी नीति उजागर हो गई है।

उन्होंने कहा की दलितों को न घर है , न ही सुरक्षा है | आए दिन रेप की घटना सामने आ रही है , जिसको लेकर मोदी सरकार चुप है | जिसको लेकर हमने आज अपनी आवाज बुलंद की है , जिससे केंद्र सरकार सहित दिल्ली सरकार जागरूक हो सके |

Leave A Reply

Your email address will not be published.