कांग्रेस को लगा करारा झटका , राज्यसभा सांसद राजीव सातव का हुआ निधन , थे कोरोना संक्रमित

Ten News Network

नई दिल्ली :– कांग्रेस पार्टी को आज करारा झटका लगा है, आपको बता दें कि कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजीव सातव का निधन हो गया है. वो पिछले कई दिनों से कोरोना से जूझ रहे थे. उनकी उम्र 46 साल थी।

 

बता दे कि 22 अप्रैल को राजीव सातव की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पिछले कई दिनों से उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती ही जा रही थी।

 

कोरोना के हल्के लक्षण दिखने के बाद उन्होंने जांच कराई थी, जिसके बाद 22 अप्रैल को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी हालत में सुधार हो रहा था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत बिगड़ती जा रही थी. अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि राजीव कोरोना से रिकवर कर रहे थे. लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. लेकिन उनका निधन हो गया।

 

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने राजीव सातव के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, “मुझे अपने दोस्त राजीव सातव को खोने का दुख है. वो विशाल क्षमता वाले नेता थे, जिन्होंने कांग्रेस के आदर्शों को मूर्त रूप दिया था. ये हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

 

वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी उनके निधन पर दुख जताया है. प्रियंका ने ट्वीट किया, “राजीव सातव के रूप में हमने अपना एक प्रतिभाशाली साथी खो दिया. वो दिल के साफ, ईमानदार, कांग्रेस के आदर्शों के लिए प्रतिबद्ध और भारतीयों के प्रति समर्पित थे. मेरे पास शब्द नहीं हैं. बस उनकी पत्नी और बच्चों के लिए प्रार्थना हैं. उन्हें उनके बिना आगे बढ़ने की शक्ति मिले।

Leave A Reply

Your email address will not be published.