नई दिल्ली :– मोदी सरकार को 7 साल पूरे होने पर भाजपा उपलब्धियां गिनाने में लगी हुई है , तो वही कांग्रेस ने पीएम मोदी के 7 साल पर नाकामियों की चार्ज शीट पेशकश की है।
आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आज प्रेस वार्ता करते हुए मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा । प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर देश की अर्थव्यवस्था को गर्त में पहुंचाने का आरोप लगाया है।
साथ ही कोरोना महामारी पर केंद्र के प्रबंधन को लेकर भी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सवाल खड़े किए हैं, उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार देश के लिए हानिकारक है और यह 7 साल अपराधिक भूल है । 2014 में जब मोदी सरकार सत्ता में आई तो उसे विरासत में कांग्रेस कार्यकाल की औसतन 8.1 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि दर मिली , लेकिन कोरोना महामारी से पहले ही मोदी सरकार के वित्तीय प्रबंधन के चलते जीडीपी की दर साल 2019- 20 में गिरकर 4.2 प्रतिशत रह गई।
73 साल में पहली बार देश आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है । रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहां की प्रति व्यक्ति आय की दर में बांग्लादेश भी भारत से आगे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी सरकार हर वर्ष 2 करोड रोजगार देने का वादा कर सत्ता में आई , 7 साल में 14 करोड़ रोजगार देना तो दूर देश में पिछले 45 वर्षों में सबसे अधिक बेरोजगारी है ।
सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनामी के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में बेरोजगारी की दर डबल डिजिट का आंकड़ा पार कर 11.3 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है । कांग्रेस पार्टी का कहना है कि एक तरफ कोरोना महामारी और दूसरी तरफ मोदी निर्मित महंगाई दोनों ही देशवासियों के दुश्मन बने हैं । खाद्य पदार्थों से लेकर तेल के भाव आसमान छू रहे हैं, इसका सबसे ज्वलंत उदाहरण यह है कि कई प्रांतों में पेट्रोल ₹100 लीटर और सरसों का तेल ₹200 लीटर तक पार कर गया है।