कांग्रेस नेताओं ने बढ़ती महंगाई व अन्य मुद्दों पर मोदी, केजरीवाल सरकार पर बोला हमला

Ten News Network

Galgotias Ad

New Delhi (07/12/2021): दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी के नेतृत्व में आज हजारों की सख्यां में आक्रोषित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, केन्द्र सरकार की हठधर्मिता, तानाशाही और आम आदमी पार्टी की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जंतर मंतर पर अपना विरोध दर्ज किया, जहां मौजूद अतिरिक्त सुरक्षा बलों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बीच में ही रोक दिया। संसद घेराव

इस मौके पर लोकसभा में कांग्रेस के नेता सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुख्य विपक्ष की भूमिका निभाते हुए संसद और सड़क पर जनता के दुख, उनके अधिकारों की लड़ाई और बढ़ती महंगाई के खिलाफ जब आवाज उठाती है तो भाजपा की मनुवादी सोच वाली केन्द्र सरकार हर मोर्चे पर उस आवाज को दबाने का षड़यंत्र अपनाती है। उन्होंने कहा कि आज सरकार जनता के हितों व अधिकारों से जुड़े किसी मुद्दे पर उच्चत्तम पटल संसद तक में चर्चा करने को तैयार नही और यदि कुछ सांसद अधिकारों के लिए अपनी बात कहते हैं तो उन्हें संसद से बर्खास्त कर दिया जाता है।

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार की विपक्ष को दबाने की नीति के कारण सांसदों को अधिकारों के लिए मजबूरन धरने पर बैठना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा राज्यसभा से 12 सांसदों को अलोकतांत्रिक तरीके से निलंबित करने के बाद माफी मांगने के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा है, उन्होंने कहा कि सांसद किसी भी सूरत में माफी नहीं मांगेंगे क्योंकि जब राज्यसभा के कांग्रेस सांसदों ने कुछ गलत किया ही नही तो माफी किस बात की।

दिल्ली कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि केन्द्र की जनविरोधी नीतियों के कारण बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और बिगड़ते आर्थिक संतुलन के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने जब जनता की आवाज को जनता की अदालत में महंगाई हटाओ रैली के द्वारा ले जाने की बात करी तो दिल्ली में आयोजित रैली को दिल्ली की अरविन्द केजरीवाल सरकार ने उपराज्यपाल का प्रयोग करके भाजपा के साथ मिलकर रैली को रद्द करवा दिया।

उन्होंने कहा कि केन्द्र और दिल्ली सरकार मंहगाई और जनता के हितों से जुडे़ किसी भी मुद्दो पर कुछ सुनना ही नही चाहती। जवान हो, किसान हो, युवा हो, मजदूर हो, गरीब हो, शिक्षक हो, महिला हो आज हर वर्ग, हर व्यक्ति केन्द्र की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान है।

शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि आज जंतर मंतर पर मौजूद असंख्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं और दिल्लीवासियों ने यह साबित कर दिया है कि वे आने वाले समय में दिल्ली में आम आदमी पार्टी और भाजपा की सरकारों को बर्दाश्त नही करेंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने अपने पूरे शासन काल में दिल्लीवालों से झूठे वायदे करके केवल उन्हें ठगा है। उन्होंने कहा कि दिल्लीवासी उनकी भ्रमित करने की सोच को पहचान चुके है क्योंकि अभी तक केजरीवाल ने दिल्ली के लिए झूठी घोषणाओं के अलावा कुछ नही किया है।

उन्होंने कहा कि यही स्थिति दिल्ली नगर निगम में शासित भाजपा के 15 वर्षो के शासन की रही है। नगर निगम की मूल जिम्मेदारी सफाई व्यवस्था में दिल्ली देश में सबसे पिछड़ी हुई है जबकि शिक्षा, स्वास्थ्य, कॉलोनियों की सड़के व नालियां हो हर क्षेत्र में दिल्ली पिछड़ गई है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार की ठगी और महंगाई से आज दिल्ली का हर परिवार दुखी है। महिला सुरक्षा की बात करने वाले केजरीवाल के शासन में अपराधिक घटनाऐं दुगनी हो चुकी है जिसमें महिलाओं के साथ उत्पीड़न और बलात्कार की घटनाओं में शतप्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।

आज जवान, किसान, युवा, मजदूर, गरीब, शिक्षक, महिला, हर वर्ग व हर व्यक्ति केन्द्र की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान है।

प्रदर्शनकारियेां को सम्बोधित करते हुए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि मौजूद केन्द्र में मोदी की तानाशाही के चलते आज देश के गरीब, मजदूर, निम्न व मध्यम वर्ग की हालत दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। महंगाई में बेतहाशा वृद्धि से परेशान देशवासियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले विपक्ष की बात को केन्द्र सरकार सड़क या संसद कहीं सुनने को तैयार नही है।

उन्होंने कहा कि कोविड के बाद केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण उपजे आर्थिक संकट के चलते कमरतोड़ महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी से लोगों के लिए अजीविका का संकट खड़ा हो गया है और मोदी सरकार विपक्ष की हर बात को अनसुना कर रही है। उन्होंने कहा कि आज आप पार्टी की सरकार के मुख्या व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल दिल्ली के चौराहों पर शराब की दुकान खोल रहे है और ये शराब की दुकाने ऐसे चौराहों पर खोली जा रही जहां अपनी माता-बहने अपने-अपने बच्चों को लेने के लिए स्कूल से आने वाली बसों का इन्तेजार कर रही होती है और उन चौराहों पर हमारी माता-बहनों पर नेशेड़ियों द्वारा अभद्र भाषाओं का प्रयोग किया जाता है।

इस धरने में हजारों की संख्यां में कांग्रेस पार्टी के पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, समेत कई कार्यकर्ता और पार्टी के पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.