एमसीडी चुनाव से पहले दिल्ली कांग्रेस ने शुरू किया सदस्यता अभियान

Ten News Network

Delhi: कांग्रेस ने आज दस शर्तों के साथ सभी राज्यों में पार्टी में सदस्यता के लिए अभियान की शुरुआत दिल्ली से की। इस मौके पर दिल्ली के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, दिल्ली कांग्रेस चीफ अनिल चौधरी और जगदीश टाइटलर समेत कई नेता मौजूद रहे। यह अभियान अगले साल 31 मार्च तक चलेगा।

आपको बतादें की इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने लोगों से सदस्यता ग्रहण करने की अपील की है। कांग्रेस पार्टी अपना विस्तार करने के लिए नए लोगों को जोड़ना चाह रही है। कांग्रेस ने ऑफलाइल और ऑनलाइन दोनों तरह से सदस्यता अभियान शुरू किया है। पार्टी का यह सदस्यता अभियान अगले साल 31 मार्च तक चलेगा। कुछ दिन पहले हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में संगठनात्मक चुनाव कार्यक्रम तय करने के साथ साथ, सदस्यता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया था।


Discover more from tennews.in: National News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave A Reply

Your email address will not be published.