लखनऊ :– उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमितों लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आपको बता दे कि आज कोरोना वायरस के सहारनपुर में 26 और मुरादाबाद में 21 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
यूपी में अब संक्रमितों की संख्या 1397 हो गई है। वहीं 10 जिले कोरोना मुक्त घोषित कर दिए गए हैं। वहीं, अलीगढ़ और लखनऊ में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों ने पुलिस पर पथराव किया।
एक अप्रैल को स्वास्थ विभाग की टीम ने एक मस्जिद से उठाकर बिजनौर के ताज बैंकट हॉल में क्वारंटीन किया था। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार मूल रूप से यह मरीज कर्नाटक का निवासी है और दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्थित मरकज में हुई तब्लीगी जमात से बिजनौर आया था।
मेरठ में आज दो और कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये संक्रमित भाजपा महानगर महानगर कार्यकारिणी सदस्य और उनके भाई हैं। कल ही उनके पिता को कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने महानगर कार्यकारिणी सदस्य समेत परिवार के अन्य सदस्यों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे, जिसमें दोनों भाइयों को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।
मेरठ के मवाना सीएचसी पर तैनात डाॅक्टर की संदिग्ध हालत में आज सुबह मौत होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। डॉक्टर मेरठ के नेशनल इंटर काॅलेज में ड्यूटी कर रहे थे। जहां से आज सुबह मवाना अपने घर लौटते वक्त वह रास्ते में बेहोश हो गए। पीछे से आ रहे साथी डाॅक्टर ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान सुबह साढ़े नौ बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। फिलहाल कोरोना की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद शव परिजनों को दिया जाएगा। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है।