दिल्ली में कोरोना का प्रकोप हुआ खत्म , एक्टिव मरीजों की संख्या 1,112

Ten News Network

नई दिल्ली :– दिल्ली में 24 घण्टे के अंदर कोरोना के 119 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 0.22 प्रतिशत रही, जबकि बीमारी से 2 मरीजों की मौत हो गई. कोरोना से हुईं इन 2 मौतों के साथ दिल्ली में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10,879 हो गई।

 

 

बता दें कि दिल्ली में 27 जनवरी को कोरोना वायरस के 96 मामले सामने आए थे, जो रोजाना के आंकड़ों के हिसाब से पिछले 9 महीनों में सबसे कम मामले थे।

 

 

शुक्रवार को कोरोना से 2 मौतें हुईं, जबकि 2 फरवरी को भी इतनी ही मौतें हुई थीं, जो पिछले 10 महीनों में सबसे कम है. साथ ही इस हफ्ते में यह तीसरी बार है जब दिल्ली में एक दिन में दो लोगों की मौत हुई है।

 

 

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 24 घण्टे के अंदर राजधानी में 54,247 कोरोना टेस्ट किए गए जिसमें 119 नए मामले सामने आए. दिल्ली में संक्रमण दर 0.22 फीसदी है। कुल जांचों में 34,102 आरटी-पीसीआर जांच और 20,145 तीव्र एंटीजन जांच शामिल हैं. वहीं, दिल्ली में संक्रमण के मामले बढ़कर 6,36,035 हो गए और मरने वालों की संख्या 10,879 हो गई. कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 1,112 है।

 

 

दिल्ली में सितंबर और अक्टूबर, दोनों महीनों में कोरोना के लगभग एक-एक लाख नए मामले सामने आए. वहीं, नवंबर में यह आंकड़ा 1.8 लाख तक पहुंच गया. हालांकि, दिसंबर से कोरोना के नए मामलों की संख्या में गिरावट देखी गई. 2020 के आखिरी महीने में 54,995 नए मामले दर्ज किए गए. जबकि जनवरी में कुल 9,727 नए मामले सामने आए. बता दें कि कोरोना के नए मामलों और सकारात्मकता दर में भारी गिरावट आई, लेकिन इस दौरान मृत्यु दर चिंता का कारण रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.