मई तक देश में कोविड-19 के होंगे 10 लाख रैपिड टेस्ट, जानें स्वास्थय मंत्रालय की अहम घोषणाएं
Rohit Sharma
नई दिल्ली :– स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने आज प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 13,387 हुई है | कोरोना से अब तक 437 लोगों की मौत हुई है , कोरोना से 24 घंटे 23 लोगों की मौत हुई है , देश में कोरोना केस बढ़ने में 40 फीसदी की कमी आई है | कोरोना संक्रमित 13.6 फीसदी मरीज ठीक हुए हैं | स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि एक अप्रैल से अब तक कोरोना के संक्रमण के बढ़ने की दर में 40 फीसद कमी आई है।
साथ ही उन्होंने कहा कि देश में कोरोना के 80 फीसदी मरीज ठीक हो रहे हैं , देश के लिए एक भी मौत चिंता का विषय है | हमें हर मोर्चे पर कोरोना से लड़ना है , हमारी कोशिश तेजी से काम करने की है | देश में एंटी बॉडीज पर काम हो रहा है , प्लाज्मा तकनीकी से इलाज पर काम कर रहे हैं |
लॉकडाउन से पहले कोविड -19 के मामलों की दोगुना होने के रेट लगभग 3 दिन लग रहे थे , पिछले 7 दिनों के आंकड़ों के अनुसार मामलों को दोगुना होने की दर में अब 6.2 दिनों की है। 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तो दोगुना होने की दर देश की दोगुना होने की दर से भी कम है। जिन 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में दोगुना होने की दर देश की दोगुना होने की दर से कम है उसमें- केरल, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, लद्दाख, पुड्डुचेरी, दिल्ली, बिहार, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, यूपी, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, असम और त्रिपुरा शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि रैपिट टेस्ट के लिए पांच लाख किट राज्यों को बांटी जा रही है। मई तक दस लाख रैपिड टेस्ट होंगे। देश में 1.73 आइसोलेशन बेड तैयार किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हमें हर मोर्चे पर कोरोना से लड़ना है, कोशिश की जा रही है कि इसकी वैक्सीन जल्द तैयार हो। उन्होंने कहा कि कोरोना के पिछले 24 घंटे में 1007 मामले सामने आए हैं और 23 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना संक्रमण के 13,387 मामले सामने आए हैं।