पीएम मोदी कल सुबह 10 बजे देश को करेंगे संबोधित , बढ़ेगी लॉकडाउन की मियाद?

ROHIT SHARMA

ब्रैकिंग :– कोरोना वायरस के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया था, जो 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है। इस बीच, प्रधानमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी है कि पीएम मोदी 14 अप्रैल, मंगलवार सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान पीएम मोदी लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान करेंगे। बता दें, मौजूदा हालात देखते हुए देश में एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ाने की एक राय बन चुकी है। महाराष्ट्र, पंजाब, ओडिशा और पश्चिम बंगाल अपने स्तर पर यह फैसला भी ले चुके हैं। वैसे माना जा रहा है कि इस बार जरूरी चीजों के लिए छूट दी जा सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.