Countdown has begun for the hanging of #YakubMenon – A to Z about it
1993 बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन को नागपुर सेंट्रल जेल में फांसी दी जाएगी। इस फांसी को लेकर नागपुर सेंट्रल जेल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 30 जुलाई को जेल में क्या-क्या होगा, कैसे दी जाएगी याकूब मेमन को फांसी हम आपको बताएंगे।
जानकारी के मुताबिक याकूब को नागपुर की सेंट्रल जेल में फांसी दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक याकूब को फांसी देने के लिए खास बिहार के बक्सर से रस्सी मंगवाई गई है। जेल अधिकारियों के मुताबिक जब भी देश की किसी जेल में कैदी को फांसी दी जाती है, तब गंगा नदी के किनारे बने बक्सर जेल से ही रस्सी मंगाई जाती है। अजमल कसाब को फांसी देने के लिए बक्सर जेल से ही फांसी की रस्सी मंगाई गई थी। बक्सर के सेन्ट्रल जेल में फांसी देने वाली रस्सी मनीला का इस्तेमाल अंग्रेजों के समय से होता रहा है। बक्सर जेल में ब्रिटिशकाल की मशीन है। इसी मशीन से फांसी का फंदा तैयार किया जाता है। इसी मशीन की मदद से 20 फीट मनिला रस्सी बनती है, जिससे कैदियों को फांसी दी जाती है।
क्या होगा 30 जुलाई की सुबह:
सुबह 3.45 बजे: याकूब को जगाया जाएगा
याकूब को जेल में नहलाया जाएगा
पहनने के लिए नए कपड़े दिए जाएंगे
धर्म के मुताबिक प्रार्थपाए। रने के लिए कहा जाएगा
सुबह 4.45 बजे: डॉक्टर की टीम याकूब की जांच करेगी
सुबह 5 बजे: याकूब की पसंद का नाश्ता दिया जाएगा
सुबह 6 बजे: याकूब की पसंद से धार्मिक पुस्तक पढ़ने के लिए दी जाएगी
सुबह 6.30 बजे: याकूब को आराम करने के लिए कहा जाएगा
सुबह 7 बजे: फांसी के फंदे के पास ले जाया जाएगा और याकूब को उसका गुनाह बताया जाएगा
सुबह 7.30 बजे: याकूब के चेहरे को काले कपड़े से ढक दिया जाएगा, हाथ पीछे बांध दिए जाएंगे
सुबह 7.40 बजे: मजिस्ट्रेट जल्लाद को फांसी देने का इशारा करेंगे और जल्लाद रस्सी खींच देगा
सुबह 8.15 बजे: याकूब के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरु होगी
नागपुर सेंट्रल जेल में याकूब की फांसी देने की तैयारियां पूरी हो चुकी है। इस जेल में करीब 30 साल बाद किसी कैदी को फांसी दी जाने वाली है। याकूब की सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि फांसी देने से पहले जेल में कहीं कोई अनहोनी न होने पाए।
Comments are closed.