CRIMINALS SHOT DEAD SON OF A JEWELLER IN DADRI

Galgotias Ad

बहुत दुखद घटना ।आज सुबह लगभग 8:00 बजे दादरी नगर के स्वर्णकार रूपचंद वर्मा के पुत्र वरुण वर्मा उर्फ हनी उमर लगभग 23 वर्ष कि अपने घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी गोली सिर में लगी मौके पर ही हनी वर्मा की मौत पूरे शहर में दहशत नगर दादरी में रूपचंद जी की दो दुकानें हैं
बहुत ही दुखद।।। दादरी मे कानून व्यवस्था व्यापारियो के लिये दिनोदिन चिन्तनीय।
संरक्षक ,गौतम वुध नगर ज्वेलर्स एशोशियेशन, एवं
भारतीय उधोग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं जिला अध्यक्ष गौतम वुध नगर सुशील कुमार जैन ने कहा कि शहर की कानून व्यवस्था चिन्तनीय है एवं व्यापारियो मे खौफ व्याप्त है। यही हाल रहा तो व्यापारी दूसरे शहरो मे पलायन करने को मजबूर हो जायेंगे।
सुशील कुमार जैन ने कहा कि हत्यारो को तुरन्त गिरफ्तार किया जाये एवं जिले मे व्यापारियो के लिये भयमुक्त वातावरण बनाया जाय। व्यापारियो को तुरन्त उनकी आत्मसुरक्षा हेतु शस्त्र लाइसेन्स दिये जाये।
आज बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध मे भारतीय उधोग व्यापार मंडल की गौतम वुध नगर ज्वेलर्स एशोशियेशन के संरक्षक सुशील कुमार जैन के नेतृत्व मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का घेराव किया जायेगा।
संरक्षक
गौतम वुध नगर ज्वेलर्स एशोशिएशन
नोएडा ज्वेलर्स वैलफेयर एशोशिएशन

Leave A Reply

Your email address will not be published.