दिल्ली में सीआरपीएफ के जवान ने चौथी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, पुलिस जाँच में जुटी

Rohit Sharma

नई दिल्ली :– दिल्ली के रोहिणी जेल परिसर में कथित तौर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने चार मंजिला इमारत की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली।

अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी दी। रोहिणी जेल के के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 28 वर्षीय कॉन्स्टेबल मुकेश जेल के आवासीय परिसर में स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कार्यालय में तैनात था।

उन्होंने बताया कि सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे उसने कार्यालय की चौथी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। अधिकारी ने बताया कि उसे तुरंत रोहणी सेक्टर-18 के सरोज अस्पताल ले जाया गया।

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.