मालीवाल की सेहत में सुधार के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी, जामिया के छात्रों से की ये अपील

Rohit Sharma

Galgotias Ad

New Delhi: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। महिला सुरक्षा और बालात्कारियों के लिए फांसी की मांग को लेकर वो लगातार 12 दिन से धरने पर बैठी थी। रविवार को हालत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

स्वाति मालीवाल की हालत रविवार को बिगड़ने के बाद उन्हें लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल ले जाया गया था। जहां सोमवार को दूसरे दिन उनकी तबियत पहले से अब बेहतर बताई गई।
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मालीवाल ने जामिया में छात्रों के साथ हुई बर्बता की कड़ी निंदा की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि विरोध हमेशा शांतिपूर्वक होना चाहिए।

दिल्ली के छात्रों के साथ लाइब्रेरी तक में घुस के पुलिस द्वारा बर्बरता से मारपीट बहुत दुखद है। ये लोकतंत्र के लिए बहुत खतरनाक है। आशा करती हूं जल्द ही शांति का माहौल स्थापित होगा। अगर किसी लड़की की कम्प्लेंट है तो हमसे जरूर सम्पर्क करें!

स्वाति ने बीमार होने के बावजूद भी निर्भया की 7वीं बरसी पर देशवासियों को पत्र लिखा था। जिसमें उन्होंने कहा कि आज भी खौफनाक रात खत्म नहीं हुई है क्योंकि अलग-अलग जगहों पर हजारों निर्भयाएं उसी दर्दनाक हादसों से गुजर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि रोजाना देशभर की हजारों बच्चियों के खून होते हैं, लेकिन देश की सोती हुईं सरकारें व नेता हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.