दिल्ली के प्रहलादपुर इलाके में उस समय सनसनी मच गई जब एक घर में पति पत्नी की लाश मिली , दोनों के शरीर पर चाकू के निशान मिले हैं। बताया जा रहा है कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था।
वही इस मामले में पुलिस को शक है कि पहले पति ने पत्नी की हत्या की फिर खुद आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बताया जा रहा है कि दोनों की शादी 8 साल पहले हुई थी और एक 5 साल का बेटा भी है। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक उस वक्त इलाके में सनसनी फैल गई जब किराए के घर में रह रहे पति-पत्नी को खून से लथपथ पाया गया।
मौके पर पहुँची पुलिस द्वारा दोनों को आनन-फान में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पति के पेट पर चाकू से वार किया गया था, वहीं पत्नी के गले पर चाकू से वार किया गया था।
मिली जानकारी के मुताबिक मृत महिला अलीगढ़ से बीजेपी विधायक की साली है, पुलिस पुरे मामले की छानबीन कर रही है , पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच में जुटी हुई है। साथ ही आस-पास के इलाकों में सीसीटीवी खगांले जा रहे है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद शायद स्थिति कुछ स्पष्ट हो।